लापरवाही पर गिरी गाज ! मढ़ीनाथ चौकी प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में घटित घटना के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सख्त कार्रवाई की है। नामजद अभियुक्तों का पूर्व आपराधिक इतिहास होने के बावजूद उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने के मामले में लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सभी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है।

निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, मुख्य आरक्षी ओमेन्द्र सिंह (हेड कांस्टेबल संख्या 35) तथा कांस्टेबल तुषार कुमार (कांस्टेबल संख्या 2426) शामिल हैं। चारों थाना सुभाषनगर, जनपद बरेली में तैनात थे।

एसएसपी अनुराग आर्य की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश गया है कि अपराधियों के पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी होने के बावजूद आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई नहीं करना गंभीर लापरवाही मानी जाएगी। मामले में अब विभागीय कार्यवाही के जरिए संबंधित पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks