गौकशी, नशा तस्करी और छिनैती के 5 गैंग पंजीकृत ; 30 अपराधी पुलिस के रडार पर

बरेली। जनपद में संगठित अपराध पर शिकंजा कसने के लिए बरेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी, मादक पदार्थों की तस्करी और छिनैती में संलिप्त पांच आपराधिक गैंग का पंजीकरण किया है। इन गैंगों में शामिल कुल 30 अपराधियों को चिह्नित किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में संगठित अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

थाना इज्जतनगर, नवाबगंज, हाफिजगंज, फतेहगंज पश्चिमी और बारादरी से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, संबंधित गैंग के सदस्य कथित तौर पर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से गौकशी, मादक पदार्थों की तस्करी और छिनैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त हैं।

पांच गैंग, पांच पंजीकरण नंबर

बरेली पुलिस ने गैंगों का पंजीकरण डी-324/26, डी-325/26, डी-326/26, डी-327/26 और डी-328/26 के तहत किया है। इनमें तीन गैंग गौकशी, एक गैंग मादक पदार्थों की तस्करी और एक गैंग छिनैती से संबंधित बताया गया है। सभी गैंगों का स्तर जनपदीय रखा गया है।

ये बताए गए गैंग लीडर

गैंग लीडरों के रूप में मुन्ताछिर उर्फ मुसाछिर, मो. यासीन, फिदा हुसैन, साजिद और अभिषेक राठौर के नाम दर्ज हैं। इनके साथ अन्य सदस्यों के नाम भी पंजीकरण विवरण में शामिल किए गए हैं।

गैंगस्टर एक्ट के तहत भी होगी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, गैंग पंजीकरण के बाद संबंधित अपराधियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 यानी गैंगस्टर एक्ट के तहत भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कदम का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और संबंधित गैंगों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखना है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks