फूड विभाग की छापेमारी अभियान में Blinkit , Zepto और BigBasket के 8 स्टोर्स पर गिरी गाज

बरेली। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बरेली में ई-कॉमर्स व क्विक-कॉमर्स वेयरहाउसों पर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने Blinkit (सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, सुर्ख छावनी), Zepto (महानगर, ग्रीनपार्क, रामपुर गार्डन) और BigBasket (सिविल लाइंस) के कुल 8 स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया।

​फलाहार के 7 नमूने सील: संदेह के आधार पर कुट्टू आटा (2), सिंघाड़ा आटा (1), मूंगफली दाना (2), साबूदाना (1) और सेंधा नमक (1) के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय लैब भेजे गए।
​जांच में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट गायब मिले। स्टोर्स में गंदे फर्श, बदहाल वॉशरूम और पेस्ट कंट्रोल में भारी लापरवाही पाई गई।
​3 स्टोर्स को सुधार नोटिस: कमियों पर 3 ई-कॉमर्स स्टोर्स को सुधार सूचना (Improvement Notice) जारी करने की संस्तुति की गई है।
​ 15 अक्टूबर गुरुवार से लागू नियम के तहत मिष्ठान विक्रेताओं के यहां भी निरीक्षण कर डिस्प्ले ट्रे पर उपभोग की अंतिम तिथि (Use By Date) लिखना सुनिश्चित कराया गया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks