विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने किया : मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के भव्य शोरूम का शुभारंभ

​बरेली। दुनिया के शीर्ष ज्वेलरी रिटेलर्स में शामिल मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने सर्किट हाउस रोड स्थित अपने विस्तारित शोरूम का पुनः शुभारंभ किया। अब यह शोरूम 4,490 वर्ग फीट के विशाल क्षेत्र में नए स्वरूप के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

​कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. अतुल एवं श्रीमती रुचि श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर कंपनी के नॉर्थ रीजनल हेड जीशाद एन.के. और बिजनेस डेवलपमेंट जीएम मनोज गौतम भी मौजूद रहे।

​शोरूम में शादी-विवाह और त्योहारों के लिए पारंपरिक व आधुनिक गहनों का बड़ा कलेक्शन पेश किया गया है। कंपनी के चेयरमैन एम. पी. अहमद ने कहा कि बरेली एक महत्वपूर्ण बाजार है और इस विस्तार का उद्देश्य ग्राहकों को आभूषणों के व्यापक विकल्प तथा विश्वस्तरीय खरीदारी का अनुभव देना है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks