
बरेली। थाना बारादरी अंतर्गत जगतपुर चौकी क्षेत्र में पवन विहार के सामने रहने वाले बुजुर्ग कुलवीर सिंह ने पड़ोसी युवक रोहित गुप्ता नाम का युवक आए दिन गाली-गलौज, धमकी व आते जाते परेशान करता रहता है । पीड़ित का कहना है कि वर्ष 2022 में भी शिकायत के बाद जैसे तैसे मामला शांत हुआ था, लेकिन आरोपी अपने मन ही मन ईष्र्या करने लगा।
कुलवीर सिंह के मुताबिक, 21 सितंबर की रात करीब 10:20 बजे आरोपी ने उनकी पार्किंग में खड़ी कार और बाइक पर लातें मारीं। पीड़ित का दावा है कि घटना की रिकॉर्डिंग और फुटेज उनके पास मौजूद हैं।
पीड़ित ने बताया कि उनके 20 वर्षीय इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है, जबकि उनकी पत्नी हृदय रोग से पीड़ित हैं। ऐसे में उन्हें परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। पीड़ित का कहना है ।
कि थाना बारादरी की जगतपुर चौकी में करीब 20 दिन पहले सुरक्षा की गुहार लगाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। 11 October रविवार को चौकी पर बुलाए जाने के दौरान आरोपी द्वारा कथित तौर पर पीड़ित को खुलेआम धमकी देने का मामला सामने आया। अब देखना यह है कि पीड़ित पति – पत्नी सहित सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई कब तक होती है ।