पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्नी गिरफ्तार! झूठे केस की धमकी देकर किया था मजबूर

बरेली। थाना मीरगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रही एक वांछित महिला को धर दबोचा है।
मामला थाना मीरगंज क्षेत्र का है, जहाँ पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का दबाव बनाकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप सामने आया था। मृतक की माँ यानी वादिनी की तहरीर पर पुलिस ने 18 सितंबर 2026 को अभियुक्ता जसवती और उसके परिवार के 8 अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि न सिर्फ युवक पर दबाव बनाया गया, बल्कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक राजवीर सिंह और उनकी टीम ने रामपुर की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की और सुबह करीब सवा आठ बजे 26 वर्षीय अभियुक्ता जसवती को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में क्या निकला?
पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि उसकी शादी करीब 8 साल पहले धीरज से हुई थी और उनके 3 बच्चे हैं। दोनों के बीच अक्सर मनमुटाव रहता था और पति उस पर शक करता था।
फिलहाल, मीरगंज पुलिस ने अभियुक्ता को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks