
बरेली। जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण फसलों को हुए नुकसान/क्षति का आकलन किया जा रहा है। ऐसे में फसल बीमा से आच्छादित किसानों से अपील की गई है कि यदि उनकी बीमित फसल को अत्यधिक बारिश के कारण नुकसान हुआ है, तो इसकी सूचना बिना विलंब बीमा कंपनी को दें।
फसल नुकसान की सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर 14447
किसान 14447 पर कॉल कर फसल क्षति की सूचना दर्ज करा सकते हैं। कॉल करते समय किसान का आधार नंबर, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) अकाउंट नंबर, फसल बीमा पॉलिसी नंबर, फसल का नाम एवं क्षेत्रफल तथा फसल को हुए नुकसान का विवरण साथ रखना आवश्यक है।
⚠️ समय पर सूचना देकर दर्ज कराएं फसल क्षति का दावा
संबंधित किसानों से अपील है कि फसल क्षति की सूचना बिना विलंब दें और कृषि के समय अपना आधार नंबर, KCC अकाउंट नंबर एवं पॉलिसी नंबर साथ रखें। किसान स्वयं भी सूचना दें और अपने आसपास के प्रमाणित किसानों को भी इसकी जानकारी दें।
👉 बारिश से फसल प्रभावित हुई है तो देरी न करें—समय पर सूचना दें और फसल क्षति का दावा दर्ज कराएं।