मुरादाबाद में 9वीं वाहिनी होमगार्ड भर्ती पीएसी मैदान में हादसा, बरेली के अभ्यर्थी ने दौड़ के दौरान तोड़ा दम


बरेली, मुरादाबाद। 9वीं वाहिनी पीएसी मैदान में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दौड़ लगाते समय एक अभ्यर्थी अचानक बेहोश होकर मैदान में गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान शिवम यादव पुत्र विनोद यादव, निवासी राजपुर कला, मणिनाथ कॉलोनी, बरेली के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे दौड़ के दौरान शिवम अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही भर्ती स्थल पर मौजूद अधिकारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks