कलेक्ट्रेट में जिला सूचना विभाग की प्रदर्शनी में दिखा बदलते यूपी और संवरते बरेली का खाका

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा भव्य चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन की नीतियों से सीधे रूबरू कराना है।
अन्नदाताओं को मिला मजबूत संबल
प्रदर्शनी के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में किसानों की समृद्धि के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं:
सम्मान निधि: 3.12 करोड़ किसानों को मिला पीएम किसान सम्मान निधि का सीधा लाभ।
गन्ना भुगतान व राहत: गन्ना किसानों को ₹3.25 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुगतान और 16 लाख से अधिक किसानों के बिजली बिल माफ।
फसल सुरक्षा व तकनीक: फसल बीमा योजना के तहत ₹6,120 करोड़ की क्षतिपूर्ति, 91 हजार से अधिक सोलर पंपों की स्थापना और 27 नवीन मंडियों का आधुनिकीकरण।


रोजगार, कौशल और महिला सशक्तिकरण की उड़ान
रोजगार व उद्योग: विश्वकर्मा श्रम सम्मान से 4.43 लाख कारीगर लाभान्वित हुए। वहीं ओडीओपी (ODOP) के तहत ₹1,004 करोड़ की मार्जिन मनी से 3.26 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला। यूपी में 10 संत कबीर दास पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क स्थापित किए जा रहे हैं।
महिला उत्थान: 36,800 से अधिक ‘स्वास्थ्य सखियां’ और 13,000 ‘सूक्ष्म उद्यम सखियां’ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए ‘माता अहिल्याबाई होल्कर हॉस्टल’ की व्यवस्था की गई है।
ग्रीन एनर्जी: पीएम सूर्यघर योजना से अब तक 5.74 लाख से अधिक परिवार रोशन हो चुके हैं।
प्रदर्शनी में महापुरुषों के नाम पर संचालित योजनाओं और जनपद के स्थानीय विकास कार्यों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है, जिसे देखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks