“पिला दे श्याम नाम की मस्ती” ~ श्री हरि मंदिर में राधा कृष्ण की भक्ति में सराबोर हुआ मंदिर प्रांगण

बरेली। श्री हरि मंदिर में चल रहे 66वें विराट भक्ति ज्ञान वार्षिक श्री राधा अष्टमी महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को भजन संध्या में दिल्ली से पधारीं प्रसिद्ध भजन गायिका आरुषि गंभीर ने अपनी मधुर आवाज और भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कृष्ण नाम की ऐसी धुन बजी कि पूरा मंदिर प्रांगण राधामय हो उठा और भक्तजन भजनों पर झूमते-नाचते नजर आए।
आरुषि गंभीर ने “कर दो कृपा कन्हैया इतनी अरज हमारी”, “जीवन जो दिया है आपने उपकार सांवरे”, “ओ कैसे जियूं मैं राधा रानी तेरे बिना”, “जहां रहमत बरसती है उसे बरसाना कहते हैं”,

“पिला दे श्याम नाम की मस्ती”, “मेरी विनती यही है राधा रानी”, “तेरी गलियों में आने-जाने से” सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। “ठुमका जरा लगा, जन्मदिन लाडो का आया है” जैसे भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। पूरे परिसर में राधा-कृष्ण के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।
मंदिर समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि राधाष्टमी महोत्सव की अगली भजन संध्या में वृंदावन धाम से भजन सम्राट पारस लाडला एवं भजन गायिका माधुरी शर्मा जुगल जोड़ी सरकार के श्रीचरणों में भजनों की हाजिरी लगाएंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष सुशील अरोरा, सचिव रवि छाबड़ा, उपाध्यक्ष अश्वनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविन्द तनेजा, युवा मंडल से अभिषेक अरोरा, रोहन कुमार, भूमेश तनेजा, शिव भसीन, लक्ष्य अग्रवाल, श्याम महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, उपाध्यक्ष कंचन अरोरा सहित नीलम साहनी, नीलम लुनियाल, नेहा आनंद, सीमा तनेजा, ममता ओबेरॉय, प्रवेश कोचर, रीना, सोनिका, निशा लखानी, विमल सोंधी, अलका छाबड़ा आदि का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks