
बरेली । आज पीएन दीवान पब्लिक स्कूल में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नन्हे कलाकारों के मनोहारी नृत्य और प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र कुमार सक्सेना, खूबकरन लाल, दीपिका बनर्जी, सुलभ अग्रवाल, अनिल राय, ममता शंखधार, सोनम कश्यप, शीतल साहू, संजना सक्सेना, शिवानी कश्यप, राधा कश्यप, विमला शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।