रामगंगा नगर में जनता के द्वार पहुंचा बीडीए, कावेरी सेक्टर में लगा समाधान शिविर—मौके पर निपटीं समस्याएं

बरेली । जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के विजन को आगे बढ़ाते हुए बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय के निर्देशन में “प्राधिकरण आपके द्वार” पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में 31 अगस्त को रामगंगा नगर के कावेरी सेक्टर में समाधान शिविर आयोजित कर आवंटियों और स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनी गईं।
बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने शिविर में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में आवंटन, रजिस्ट्री, नामांतरण, मानचित्र, निर्माण व संपत्ति के मामलों के साथ सड़क, नाली, बिजली, सफाई और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं।
कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि लंबित प्रकरणों में अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहने से लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
सौम्या पांडेय ने कहा कि रामगंगा नगर हजारों परिवारों का घर और भविष्य है, इसलिए यहां की समस्याओं का समाधान प्राधिकरण की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कावेरी सेक्टर से शुरू हुई “प्राधिकरण आपके द्वार” पहल को रामगंगा नगर के अन्य सेक्टरों तक भी पहुंचाया जाएगा। इससे नागरिकों और प्राधिकरण के बीच सीधा संवाद, पारदर्शिता और जनभागीदारी मजबूत होगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks