RTO ने दलालों पर कसा शिंकजा ; अतिक्रमण मुक्त कराया कार्यालय परिसर

बरेली। परिवहन कार्यालय को दलाल-मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सोमवार को संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर व आसपास सघन अतिक्रमण हटाओ एवं औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 10 अस्थायी दुकानों व अतिक्रमणों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही बिचौलियों और अनधिकृत गतिविधियों की जांच की गई।
अभियान का नेतृत्व आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह और आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने कार्यालय के मुख्य द्वार के आसपास अनधिकृत खोखों, दुकानों, संदिग्ध वाहनों और बिना अनुमति संचालित गतिविधियों को हटवाया।
अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्यालय परिसर या आसपास दलाली करते कोई व्यक्ति मिला तो उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को 24×7 सक्रिय रखते हुए नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
परिवहन विभाग ने लोगों से अपील की कि लाइसेंस, वाहन पंजीयन, परमिट आदि कार्यों के लिए दलालों के झांसे में न आएं। अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिनका लाभ सीधे विभागीय काउंटर, जनसेवा केंद्र अथवा ऑनलाइन पोर्टल से लिया जा सकता है। विभाग ने बताया कि दलाल-मुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks