
बरेली। कैंट पुलिस ने गौकशी की घटना का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से गौकशी में प्रयुक्त उपकरण, .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया। दोनों की गिरफ्तारी 30 अगस्त की सुबह करीब 4:20 बजे कृष्णा कॉलोनी मार्ग पर सरकारी ट्यूबवेल के पास जंगल से की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पैकर इल्मास वारसी खान (37) निवासी रोहली टोला, थाना बारादरी और नन्हे बाबू उर्फ अतीक खान (25) निवासी दरिया निजावत खां, थाना कैंट के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने साथियों के साथ परसौना और दरिया के बीच जंगल में आवारा गौवंश पकड़कर वध करने और मांस की बरेली शहर में सप्लाई करने की बात बताई। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
बरामदगी: लोहे का चापड़, दो लोहे की कुरी, प्लास्टिक की रस्सी, लकड़ी का गट्टा, अवैध तमंचा, दो कारतूस और मोबाइल फोन।