वायरल ऑडियो पर गिरी गाज; आरक्षी को SSP अनुराग आर्य ने किया सस्पेंड

बरेली। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो में रुपये के लेन-देन संबंधी बातचीत सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना क्योलड़िया में तैनात आरक्षी मधुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वायरल ऑडियो में उत्कोच के रूप में रुपये के लेन-देन संबंधी बातचीत होने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरक्षी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए पूरे प्रकरण की जांच एएसपी/सीओ सिटी तृतीय, बरेली को सौंप दी है।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिसकर्मियों के आचरण एवं भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में उच्चाधिकारी सख्त रुख अपना रहे हैं। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks