कांवड़ियों की राह में पुलिस का सेवाभाव , तीसरे सोमवार को भी फल बांटते नजर आए सुभाषनगर इंस्पेक्टर

बरेली। सावन के तीसरे सोमवार को बदायूं रोड पर एक बार फिर से आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। थाना सुभाषनगर के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन अपनी ड्यूटी निभाने के साथ-साथ सेवा भाव में भी जुटे नजर आए। उन्होंने पुलिस बल के साथ कांवड़ियों को फल एवं शीतल जल वितरित कर उनका स्वागत किया।
कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन की जिम्मेदारी संभालते हुए प्रभारी निरीक्षक ने स्वयं आगे बढ़कर श्रद्धालुओं को फल और पानी उपलब्ध कराया। पुलिसकर्मियों का यह सेवा भाव देखकर कांवड़ियों ने भी प्रसन्नता जताई और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के बीच पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
तीसरे सोमवार को बदायूं रोड पर जहां कांवड़ियों की भारी भीड़ रही, वहीं पुलिस की मुस्तैदी के साथ सेवा और मानवता की तस्वीर भी देखने को मिली। ड्यूटी के साथ फर्ज और सेवा का यह अंदाज श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks