भारत माता की महाआरती में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष , शहीदों को किया नमन


बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर प्रभा सिनेमा के सामने स्थित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में भारत माता मंदिर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत माता की आरती कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
महाआरती के अवसर पर अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जब देश ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की। इसी ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में आजादी का जश्न मनाया गया और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपना प्रसिद्ध ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ भाषण दिया। उन्होंने कहा कि यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली, बल्कि इसके लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया।


उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद करने का अवसर है, जिनके संघर्ष, त्याग और बलिदान की बदौलत हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सभी देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में संजीब सक्सेना, सुधीर मोहन, राजेश सक्सेना, विधान रॉय, श्यामदीप सक्सेना, सुनील सक्सेना, अतुल सक्सेना, अमित आनंद, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, संतोष सक्सेना, मीरा मोहन, सुधीर महान, मंजू लता सक्सेना, रजनी सक्सेना, अक्षय विसारिया, शालिनी सक्सेना, ममता जौहरी, श्वेतांक सक्सेना, अजय सक्सेना, विशाल, अंश सक्सेना, शिवाजी सक्सेना, भुवनेश सक्सेना, प्रज्ञा शंकर, अनन्या सक्सेना, सृष्टि सक्सेना, अनंत सक्सेना, प्रखर सक्सेना, शालू राज, दीप्ति सक्सेना, नितिन सक्सेना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रभक्ति के जयघोष और भारत माता के जयकारों के बीच कार्यक्रम का समापन किया गया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks