देर रात्रि एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का लिया जायजा ,रामगंगा तिराहा से पुट्ठी बॉर्डर तक की पेट्रोलिंग

बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने देर रात बरेली-बदायूं कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। एसएसपी ने रामगंगा तिराहा, देवचरा चौराहा, भमोरा से पुट्ठी बॉर्डर तक पुलिस अधिकारियों के साथ पेट्रोलिंग कर मौके पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खां सहित संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एसएसपी अनुराग आर्य ने कांवड़ यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर विशेष जोर दिया।
एसएसपी ने अधिकारियों से मौके की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया और निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद रहे ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks