5 अगस्त से मिलेगा मुफ्त राशन , 18 अगस्त तक उठाएं गेहूं-चावल का लाभ

बरेली। अगर आप अन्त्योदय या पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को अगस्त माह के निशुल्क राशन वितरण की तारीखें घोषित करते हुए,
जिलापूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 5 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा।
अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल, यानी कुल 35 किलो खाद्यान्न मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल, यानी कुल 5 किलो खाद्यान्न निशुल्क दिया जाएगा।
राशन वितरण का समय सुबह 8 बजे से 12 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। वितरण की अंतिम तिथि 18 अगस्त होगी। जिन उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण नहीं हो पाएगा, उन्हें अंतिम दिन मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks