22 जुलाई से खुला छात्रवृत्ति पोर्टल , छात्र समय रहते करें आवेदन

बरेली। अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए वित्तीय वर्ष एवं शैक्षिक सत्र 2026-27 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा आवेदन से लेकर सत्यापन और छात्रवृत्ति वितरण तक की पूरी समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
विद्यार्थी निर्धारित तिथियों के भीतर https://scholarship.up.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों और संबंधित विभागों को भी समयबद्ध तरीके से सत्यापन एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिल सके। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करें ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks