छात्रों की गूंज” में गरजी कांग्रेस, पेपर लीक पर केंद्र सरकार घिरी : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग

बरेली । रोटरी भवन में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नदीम जावेद मुख्य अतिथि रहे, जबकि संचालन पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने किया।
पारस शुक्ला ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।
मुख्य अतिथि नदीम जावेद ने भी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-युवाओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि “अब पेपर लीक बर्दाश्त नहीं होगा।”
कार्यक्रम में कांग्रेस और एनएसयूआई के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks