पारिवारिक विवाद में दुष्कर्म का आरोप, SSP ने दिए जांच के आदेश

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र का एक पारिवारिक विवाद अब पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है। एक महिला द्वारा अपने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाए जाने के बाद उसकी सास ने पूरे मामले को झूठा बताते हुए बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
छोटी बिहार निवासी सावित्री देवी का कहना है कि उनकी छोटी बहू का अपने बहनोई से लंबे समय से प्रेम संबंध है और वह उसी संबंध को बनाए रखने के लिए परिवार पर दबाव बनाने की नीयत से झूठा मुकदमा दर्ज कराना चाहती है। उनका आरोप है कि घटना के समय जिस जेठ पर आरोप लगाया गया, वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ कमरे में सो रहा था।
सावित्री देवी का यह भी कहना है कि मंगलवार को वह अपने बेटे आकाश के साथ थाना इज्जतनगर पहुंचीं, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई प्रभावी सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस समझौते का दबाव बना रही थी।
इसके बाद महिला अपने परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा न्याय दिलाने की मांग की। शिकायत के आधार पर एसएसपी ने

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks