बिथरी चैनपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, हिस्ट्रीशीटर गौकशी हथियार समेत गिरफ्तार

बरेली । पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसती नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने एक शातिर गौकशी के आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बिथरी चैनपुर पुलिस ने परसोना नहर के पास से शाहिद उर्फ सद्दा निवासी पदारथपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखा था, क्योंकि उसके खिलाफ पहले से गौकशी सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर गौकशी, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास, जुआ और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks