फायरिंग का जवाब गोली से… भोजीपुरा पुलिस ने दो गौकशों को दबोचा, आरक्षी घायल

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौकशी की एक बड़ी वारदात को नाकाम करते हुए मुठभेड़ में दो शातिर गौकशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर जानलेवा फायरिंग के दौरान एक सिपाही घायल हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने मौके से एक जीवित बैल को सुरक्षित मुक्त कराया और अवैध तमंचों के साथ गौकशी में इस्तेमाल होने वाले हथियार भी बरामद किए।
बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि दो वांछित गौकश ग्राम मुड़िया हाफिज के पास खेत में गौवंशीय पशु की हत्या की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही भोजीपुरा पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी लक्की घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल होकर दबोच लिए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश और फईम निवासी धौराटांडा के रूप में हुई है। उनके कब्जे से दो अवैध .315 बोर तमंचे, कारतूस, दो छुरियां, बांका, दांव और गौकशी में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए गए। घटनास्थल से रस्सियों से बंधे एक जीवित बैल को सुरक्षित छुड़ाकर उसके जीवन की रक्षा की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने आर्थिक लाभ के लिए गौवंशीय पशुओं की हत्या कर मांस की तस्करी करने की बात स्वीकार की। उन्होंने हाल ही में साथियों के साथ गौवध की एक अन्य घटना में भी शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks