
बरेली। आपके आसपास कोई व्यक्ति अवैध शराब खरीदता या बेचता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अवैध अड्डों पर बिकने वाली शराब जानलेवा साबित हो सकती है।
जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया कि अवैध शराब में मिथाइल अल्कोहल जैसे जहरीले तत्व हो सकते हैं, जिनके सेवन से आंखों की रोशनी जा सकती है और कई मामलों में व्यक्ति की मौत तक हो सकती है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब का सेवन बिल्कुल न करें और यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिले तो तत्काल जिला आबकारी अधिकारी के लैंडलाइन (0581) 2421561, मोबाइल 9454465646 और 9454465600 अथवा संबंधित आबकारी निरीक्षक को सूचना दें।
जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा, जबकि शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।