श्रीहरि मंदिर में रविवार को लगेगा मेगा फ्री हेल्थ कैंप, शहर के नामी डॉक्टर करेंगे जांच

बरेली। श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति की ओर से 19 जुलाई, रविवार को श्री हरि मंदिर धर्मार्थ चिकित्सालय, मॉडल टाउन में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी शहर के वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सक मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श देंगे। शिविर में जनरल फिजिशियन, कान-नाक-गला (ईएनटी), नेत्र रोग, फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं और कई जरूरी जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा।
ट्रस्ट समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि पिछले वर्षों में हजारों लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया है। श्री हरि मंदिर धर्मार्थ चिकित्सालय वर्षभर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत रहता है और जल्द ही यहां अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks