धार्मिक नारे लगवाकर वीडियो वायरल करने वाला आरोपी को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरेली। थाना कैन्ट पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक नारे लगवाकर वीडियो वायरल करने तथा रंगदारी और मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त भारत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उज्ज्वल कॉलोनी के सामने स्थित मैदान से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को दर्ज मुकदमे में आरोप है कि अभियुक्तों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, नकद रुपये और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए रंगदारी वसूली तथा धार्मिक नारे लगवाकर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे सनसनी फैल गई।

थाना कैन्ट पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks