शिवसैनिकों ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस पर छाती पीट डिग्री जलाई

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर शिवसेना उ0प्र0 इकाई ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाकर रोजगार की मांग की, आज शिवसेना उ0प0्र इकाई ने प्रदेश के सभी जनपदों में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाकर अपनी डिग्री फंूक, छाती पीट कर रोजगार की मांग की। इस उपलक्ष्य पर लखनऊ जनपद इकाई ने सरोजनी नगर तहसील पर सैकड़ों की संख्या में एकत्र हो कर डिग्री फूंक, छाती पीट कर डिग्री जलाते हुए रोजगार की हुंकार भरी, इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख ठा0 अनिल सिंह ने कहा कि देश भारी मन्दी से गुजर रहा है। पहली बार बेरोजगारी की दर सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं केन्द्र व राज्य सरकार रोजगार उपलब्ध कराने के दावे झूठे साबित हुए है। उ0प्र0 के मुख्यमंत्री के द्वारा 90 लाख रोजगार देने की बात व प्रधानमंत्री द्वारा 2 करोड़ रोजगार देने की बात लफेबाजी साबित हुई। लाखों रूपये खर्च कर युवा डिग्री लेकर दर-दर भटक रहे है। उन्हें देश के प्रधानमंत्री चाय व पकौड़ें बनाने का रोजगार बता रहे है। इससे विवश होकर आज प्रदेश भर में युवाओं ने अपनी डिग्री की होलिका दहन कर व छाती पीटकर विरोध दर्ज कराया। मैं स्वयं हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, बी0पी0एड0, एम0पी0एड0, एन0आई0एस0 सहित समस्त डिग्रियों को अग्नि के हवाले कर नौजवानों के विरोध में शामिल हूँ। शिवसेना ने बेरोजगार दिवस पर मजबूत लड़ाई लड़ने की रणनीति तैयार कर ली है।
इस अवसर पर विश्वजीत सिंह, हर्ष भदौरिया, आनन्द विक्रम सिंह, फुरकान खान, रघुवीर यादव, घनश्याम गुप्ता, डाॅ0 दुर्गेश विश्वकर्मा, धु्रव यादव, प्रशान्त, सहित सैकड़ों शिवसैनिक मौजूद रहे ।
भवदीय,