बरेली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल SSP अनुराग आर्य ने चार थानों की बदली कमान

बरेली, 8 जुलाई। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिए। आदेश के तहत निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी को सीबीगंज से विशारतगंज भेजा , निरीक्षक छवि सिंह को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है , उपनिरीक्षक विनोद सिंह को सिरौली से सीबीगंज का चार्ज मिला, तथा उपनिरीक्षक रोहित कुमार को बिहारीपुर चौकी (कोतवाली) से सिरौली थाना प्रभारी बनाया गया है। इन तबादलों को पुलिस व्यवस्था में कसावट और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks