हिंदी कॉमेडी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ 25 जुलाई को होगी रिलीज

बरेली। आगामी फैमिली एंटरटेनर फिल्म दुल्हनिया ले आएगी का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। अब 24 जुलाई को पुर भारत में यह फिल्म रिलीज हो।
यह जानकारी फिल्म के सह निर्माता अतुल गंगवार ने उपजा प्रेस क्लब में रविवार को हुई प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म की आदित्य शूटिंग बरेली जिले और बरेली शहर में की गई है। जिसमें टी सीरीज के निर्माता स्व गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार पारंपरिक दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं, लेकिन आंखों पर स्टाइलिश सनग्लासेस और आत्मविश्वास से भरा उनका अंदाज इस किरदार को बिल्कुल अलग पहचान देता है।
यह पूर्ण फिल्म मनोरंजक है।
जिसके फर्स्ट लुक से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म की दुल्हन पारंपरिक छवि से हटकर एक नया और दिलचस्प किरदार लेकर दर्शकों के सामने आने वाली है।
फिल्म का निर्देशन आकाशादित्य लामा ने किया है। फिल्म में खुशाली कुमार के साथ पियूष मिश्रा और महेश मांजरेकर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कहानी एक ऐसी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खास मिशन और तय समय-सीमा के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ती है। फिल्म में हास्य, भावनाओं और कई अप्रत्याशित मोड़ों का तड़का देखने को मिलेगा।
निर्देशक आकाशादित्य लामा ने कहा कि यह फिल्म परिवार, रिश्तों और उनसे जुड़ी उलझनों के साथ मस्ती का जश्न मनाती है। उनके मुताबिक, फिल्म की नायिका का किरदार आत्मविश्वासी, अप्रत्याशित और सरप्राइज से भरपूर है, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
वहीं, खुशाली कुमार ने कहा कि जैसे ही उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी, उन्हें लगा कि यह ऐसा किरदार है जिसे वह जरूर निभाना चाहेंगी। उनके अनुसार, यह किरदार बोल्ड, आकर्षक और भावुक होने के साथ अपनी पहचान पर गर्व करने वाली लड़की का है। यह फिल्म 24 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks