अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने की घटनाओं में वांछित चल रहा शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा फोन पर धमकी देने तथा अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने की घटनाओं में वांछित चल रहा शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअसं- 174/2020 धारा 307/188 भादवि व मुअस 175/2020 धारा 3/5/25/27 आर्म्स एक्ट व मुअसं- 504/506/507 भादवि की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटनाः-* दिनांक 30.05.2020 को वादी श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी मौ0 राधाकिशन कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 29.05.2020 की रात्रि समय करीब 9.33 बजे उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया तथा उसने अपना बिना नाम पता बताए वादी को फोन पर लगातार गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा ‌ तथा दिनांक 30.05.2020 को भी वादीक का घरेलू नाम लेकर गाली गलौज दी है। *इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मुअसं0 178/2020 धारा 504/506/504 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया* तथा दौरान विवेचना अभियुक्त राज उर्फ करू पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी फतेहपुर थाना अलीगंज जनपद एटा का नाम प्रकाश में आया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे वाँछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 17.09.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे *अभियुक्त राज उर्फ करू उपरोक्त को पड़ाव तिराहा कस्बा अलीगंज से समय करीब 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया।* थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट:- अभियुक्त पूर्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर की गई छापेमारी में अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की घटना में भी वांछित चल रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
1- राज उर्फ करू पुत्र शिशुपाल निवासी फतेहपुर थाना अलीगंज जनपद एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-

  1. उ0नि0 श्री विजेन्द्र सिंह
  2. आरक्षी 1216 आशू राजपूत
  3. आरक्षी 1204 मोहित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks