
एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा हत्या की घटना में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम वलीपुरा में हुई युवक की हत्या की घटना में फरार चल रहे आरोपी को घटना में प्रयुक्त लाठी सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 16.09.2020 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम वलीपुरा में हुई युवक की हत्या की घटना में वांछित चल रहे आरोपी को नथुआपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल लाठी बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- रणबीर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी ग्राम खानपुर थाना जसरथपुर जिला एटा ।
बरामदगी
1- हत्या में प्रयुक्त लाठी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- SI/IC राम सिंह
- का0 1264 संजय कुमार