बुलडोजर चला तो मचा हड़कंप! कुतुबखाना से आलमगिरी गंज तक नगर निगम का बड़ा एक्शन

बरेली । नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। नगर आयुक्त संजीव मौर्य के निर्देश पर आज कुतुबखाना से आलम गिरिगंज तक सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।
नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया और अवैध रूप से रखा गया सामान जब्त कर अपने साथ ले गई। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने कार्रवाई से पहले ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।


अतिक्रमण अधिकारी सच्चिदानंद के नेतृत्व में चले इस अभियान का उद्देश्य शहर को जाम मुक्त, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है। नगर आयुक्त संजीव मौर्य की सख्त निगरानी में नगर निगम शहर के सौंदर्यीकरण और आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks