SSP ने किए कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले कोतवाली सहित अन्य थानों की बदली कमान

बरेली । जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

किसे कहां मिली नई तैनाती

🔹 निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय को कोतवाली से हटाकर प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल बनाया गया।
🔹 निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह को साइबर सेल से भोजीपुरा थाना प्रभारी बनाया गया।
🔹 निरीक्षक राजीव कुमार सिंह को भोजीपुरा से कोतवाली की कमान सौंपी गई है हुई।
🔹 उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को किला थाना प्रभारी से आंवला थाना प्रभारी बनाया गया है ।
🔹 उपनिरीक्षक अचल कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन से थाना प्रभारी किला भेजा गया।
🔹 निरीक्षक राजकुमार सिंह को थाना भोजीपुरा से फतेहगंज पूर्वी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
🔹 निरीक्षक संतोष कुमार को फतेहगंज पूर्वी से हटाकर प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज बनाया गया।
🔹 निरीक्षक प्रवीण कुमार सोलंकी को हाफिजगंज से शिकायत प्रकोष्ठ/आईजीआरएस की जिम्मेदारी दी गई है ।
🔹 निरीक्षक रवि कुमार को शिकायत प्रकोष्ठ/आईजीआरएस से मीरगंज थाना प्रभारी बनाया गया।
🔹 निरीक्षक संजय तोमर को मीरगंज से सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
🔹 उपनिरीक्षक प्रयागराज सिंह को फतेहगंज पश्चिमी से बहेड़ी में एसएसआई पद पर तैनाती दी गई है।


एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद में शांति व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए यह प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks