
IBEX इंडिया BFSI टेक अवॉर्ड्स 2026 में जीते दो गोल्ड अवॉर्ड
बरेली। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय बरेली द्वारा गुरुवार को एक भव्य टाउन हॉल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बैंक की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज टंडन ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने प्रतिष्ठित “IBEX इंडिया BFSI टेक अवॉर्ड्स 2026” में राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रच दिया है। बैंक को “टेक इन ऑपरेशनल एक्सीलेंस” और “AI बैंकिंग” श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने गर्व के साथ बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अब देश का एकमात्र ऐसा ग्रामीण बैंक बन गया है, जिसका कुल व्यवसाय ₹2.30 लाख करोड़ से अधिक हो चुका है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने बैंक के समर्पित स्टाफ और ग्राहकों के विश्वास को दिया।
इस अवसर पर मुख्यालय लखनऊ से आए महाप्रबंधक उत्तम कुमार मिश्रा ने कर्मचारियों को उत्कृष्ट ग्राहक सेवा और बैंकिंग उत्पादों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक के नेतृत्व की सराहना करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बैंक का विजन और मिशन भी साझा किया।

बैठक के अंत में क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज टंडन के नेतृत्व में सभी अधिकारियों और शाखा प्रबंधकों ने डिजिटल साक्षरता को गांव-गांव तक पहुंचाने और बैंक के मिशन को धरातल पर उतारने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस टाउन हॉल बैठक में मुख्य प्रबंधक नवनीत कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक ऋषि राज, गजेंद्र सिंह सीपाल, प्रबंधक शरद गंगवार, सहायक प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, ज्ञानेश्वर सिंह सहित क्षेत्रीय कार्यालय के अन्य कर्मचारी और सभी शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।