10 हजार की रिश्वत लेते खनन विभाग का क्लर्क , रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निवारण बरेली टीम की बड़ी कार्रवाई, ट्रैप कर पकड़ा आरोपी

बरेली । भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
खनन विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी के लिपिक महमूद रजा खां को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी लिपिक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मुक्त कराने और संबंधित फाइल को जिलाधिकारी कार्यालय भेजने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित देव प्रकाश ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संगठन की टीम ने जाल बिछाया और आज दोपहर करीब 12:52 बजे खनन अधिकारी कार्यालय से आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ किया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks