बरेली में लाउडस्पीकर चेकिंग अभियान : 892 स्थानों पर कार्रवाई, 95 लाउडस्पीकर हटाए गए

बरेली । ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष लाउडस्पीकर चेकिंग अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई की गई।

आज शनिवार को प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 892 स्थानों पर लाउडस्पीकर की जांच की गई।

अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारियों द्वारा 98 स्थानों पर और थाना प्रभारियों द्वारा 389 स्थानों पर स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान जहां-जहां नियमों का उल्लंघन पाया गया, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए 193 स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज को मानक के अनुरूप कम कराया गया, जबकि 95 स्थानों से लाउडस्पीकर हटवा दिए गए।

इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को ध्वनि प्रदूषण नियमों के प्रति जागरूक करते हुए आगे भविष्य में नियमों का पालन करने की अपील भी की।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks