भागवत कथा सुनकर धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति और मोक्ष मिला। आचार्य मुमुक्ष बाल कृष्ण दद्दा
बरेली । कायस्थ सेना कल्याण परिवार बरेली की प्रेरणा एवं सहयोग से लाल फाटक बरेली स्थित वृद्धाश्रम में आज कथा का द्वितीय दिवस था आज कथा वाचक आचार्य मुमुक्ष बाल कृष्ण दद्दा जी महाराज ने धुंधकारी की कथा सुनाई कि किस तरह से वह प्रेत योनि में पहुंचा और तुंगभद्रा नदी के तट पर भागवत कथा सुनकर प्रेत योनि से मुक्ति और मोक्ष प्राप्त किया । इस भावपूर्ण कथा को सुनकर वृद्धाश्रम के वृद्ध और अन्य भक्तजनों की आँखें भर आईं । आचार्य जी ने कहा कि भागवत कथा कलयुग में सत्संग और भक्ति की महिमा को रेखांकित करती है।
कथा के मुख्य यजमान राजेंद्र पाल सिंह एवं श्रीमती सुशील सिंह है आज की आरती के यजमान कायस्थ सेना कल्याण परिवार के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान सीमा प्रधान राजेश बाबू सक्सेना अलका सक्सेना रही
आज कथा श्रवण में श्री संजीव सक्सेना,रविंद्र नाथ श्रीवास्तव, आलोक प्रधान, श्यामदीप सक्सेना,आलोक सक्सेना एडवोकेट,मनोज सक्सेना गोपाल धूप वाले,आलोक कुमार,सुनील सक्सेना एडवोकेट,ओज कवियत्री श्रीमती सीमा प्रधान,रचना चौहान, एम एस यादव उपस्थित थे ।
वृद्धाश्रम की प्रबंधक श्रीमती कांता गंगवार ने आयोजकों का एवं व्यास पीठ का आभार व्यक्त किया।
