वेदोज्जीवनी हायर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षाफल वितरण समारोह, टॉपर छात्रों व शिक्षकों का हुआ सम्मान



बरेली। वेदोज्जीवनी हायर सेकेंडरी स्कूल  वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाई स्कूल परीक्षा-2025 के टॉपर छात्र कृष्णा सक्सेना तथा प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल छात्र सिद्धार्थ को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके प्रेरक शिक्षक व्योमकेश पाण्डेय को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा की प्रदेश स्तरीय पत्रिका ‘प्रबोच्यन’ में लेख प्रकाशित होने पर विद्यालय के शिक्षक संतोष उपाध्याय को भी सम्मान मिला। वहीं कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल, प्रबंधक एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त पूर्व शिक्षक शशि भूषण अग्रवाल, समिति सदस्य डॉ. विशेष कुमार सक्सेना, विक्रम कुमार अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या प्रीति कुमारी ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
प्रबंधक शशि भूषण अग्रवाल ने अपने संबोधन में शिक्षकों व छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि उनके संयुक्त प्रयासों से विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने प्रधानाचार्या प्रीति कुमारी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कक्षा 6 से छात्राओं के प्रवेश की घोषणा भी की।
अध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जबकि डॉ. विशेष कुमार सक्सेना और विक्रम कुमार अग्रवाल ने छात्रों की हर समस्या में साथ देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक राजपाल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks