महाशिवरात्रि पर्व पर शिव बारात शोभा यात्रा को लेकर रूट का एसपी सिटी व एडीएम सिटी ने किया निरीक्षण

बरेली15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर निकलने वाली शिव बारात शोभा यात्रा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून -व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी सिटी मानुष पारीक, व एडीएम सिटी सौरभ दुबे व सीओ सेकंड अंजनी कुमार तिवारी महत्वपूर्ण क्षेत्रों का आज निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान किला, कोतवाली, बारादरी एवं प्रेमनगर थाना क्षेत्रों में प्रमुख रूटों का जायजा लिया ।

रूट निरीक्षण के क्रम में एस पी सिटी मानुष पारीक व ADM सिटी व सीओ सेकंड अंजनी कुमार तिवारी यात्रा के संभावित मार्गों, भीड़ प्रबंधन के संभावित बिंदुओं, प्रमुख चौराहों, संकरी गलियों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों का सूक्ष्म अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए , जिसमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित बिंदु शामिल हैं

  • यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना
  • भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात करना
  • आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु राहत एवं बचाव दल तैयार रखना
  • अग्नि सुरक्षा, एम्बुलेंस एवं चिकित्सा टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करना
    एसपी सिटी मानुष पारीक ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखा जाए तथा पूर्व सतर्कता एवं समन्वय बनाए रखा जाए। आम जनमानस से अपील की जाती है कि वे शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks