जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बाल विकास व पुष्टाहार विभाग की समीक्षा बैठक

बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई ।

बैठक में जिलाधिकारी ने पाया कि सी.एम डैशबोर्ड में सैम तथा मैम बच्चों को चिन्हित करने में जनपद की रैकिंग ‘सी’ है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार करने के निर्देश दिये। बैठक में समस्त सी.डी.पी.ओ को निर्देश दिये गए कि जिन सैम तथा मैम बच्चों को चिन्हित किया जाए उनकी फीडिंग पोषण ट्रैकर पर अनिवार्य रूप से की जाए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये गए कि इसकी लगातार मानीटरिंग की जाए जिससे कि इस माह की रैंकिंग में जनपद पिछड़ने न पाए।
पोषण ट्रैकर पर उचित प्रकार से फीडिंग कराएं जाने के निर्देश दिये गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अधिकारी अजय चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर, डी.सी मनरेगा हसीब अंसारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks