
बरेली :: एक युवक नौ दिन पहले प्रेमिका को उसके घर से भगा ले गया। तब से ही दोनों लापता था। परिवार वालों ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। नौ दिन बाद दोनों के शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटके मिले। इसकी खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने मौके का निरीक्षण करके फरीदपुर इंस्पेक्टर को जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मामला फरीदपुर के ढढुंली गांव का है। यहां के रहने वाले 21 साल के लड़के का गांव की 16 वर्षीय लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 27 सितंबर को युवक लड़की को उसके घर से भगा लिया। लड़की के पिता ने युवक पर 28 सितंबर को बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस दोनों की तलाश करती रही, लेकिन दोनों का कुछ नहीं पता चला। सोमवार को ढंढुली गांव के लोग खेत पर काम करने जा रहे थे। उन्होंने गांव से बाहर जंगल में घर से भागे दोनों प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ पर लटके देखे। खबर लगते परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।