नियम तोड़ने पर सख्ती से पेश आयेगा प्रशासन :उपजिला मजिस्ट्रेट

नियम तोड़ने पर सख्ती से पेश आयेगा प्रशासन :उपजिला मजिस्ट्रेट

हर हाल मे होगा लाक डाउन का पालन

कैंपियरगंज।गोरखपुर। कैंपियरगंज तहसील व पुलिस प्रशासन ने कस्बा से लेकर गांव में पहुंचकर लाक डाउन को सख्ती से पालन कराया और जनपद सीमा पर आने जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी करते हुए सघनता से जांच किया।वहीं गांव के बस्ती में पहुंचकर लाक डाउन पालन करने में सहयोग की अपील है।
कैंपियरगंज एसडीएम मनोज कुमार तिवारी ने तहसील क्षेत्र मे निशुल्क खाद्यान्न वितरण का जायजा लिया और करमैनी रोड पर अनावश्यक लोगों से पूछताछ कर मास्क लगाने की हिदायत दी और गोरखपुर जनपद सीमा के मरचाहे कुटी, बढया ठठार,नेतवर पीपा पुल,मछलीगांव,करमैनी,भौराबारी पहुंचकर सघनता से जांच करने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया।वहीं थानाध्यक्ष कैंपियरगंज निर्भय नारायण सिंह मय फोर्स जनपद सीमा पर निगरानी करते हुए लाक डाउन को सख्ती से पालन कराया।जनपद सीमा पर एसआई अनूप मिश्रा,एसआई अखिलेश त्रिपाठी, अतुल मुरारी तिवारी,एसडी मिश्रा,सहित मछलीगांव,बलुआ व करमैनी चौकी इंचार्ज मुस्तैद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks