
Meerut Toll Plaza Clash: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद टोल प्लाजा अब गुंडागर्दी का अड्डा बनते जा रहे हैं। टोल कर्मियों ने ऐसी गजब गुंडई मचा रखी है कि जब जिसे चाह रहे हैं उसपर हमला बोल दे रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। वहीं अब मेरठ से आए एक मामले में तो हद ही पार हो गई। टोल कर्मियों ने यहां भारतीय सेना के एक जवान की बर्बरता से पिटाई कर दी। जवान के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से टोल कर्मी बदमाश बने हुए हैं।
टोल कर्मियों ने लात-घूंसे चलाए
यह मामला मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र स्थित भूनी टोल प्लाजे का बताया जाता है। जहां रविवार रात भारतीय सेना का जवान कपिल अपने भाई के साथ गाड़ी में टोल से गुजर रहा था। इसी दौरान कपिल की टोल स्टाफ से कोई बातचीत हुई और यह बातचीत अचानक विवाद में बदल गई। देखते ही देखते टोल कर्मियों ने बदमाशों की तरह कपिल और उसके भाई पर लात-घूंसे चलाने शुरू कर दिए। कपिल ने कर्मियों को अपना सेना का आई कार्ड भी दिखाया लेकिन वह नहीं माने और मारपीट करते रहे. कर्मियों ने कपिल को खंभे से जकड़कर लाठी भी बरसाई।
(वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल है)