
बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ द्वारा दिया गया खेल प्रतिभा सम्मान।।
अप्रतिम भदोरिया को डॉ एन डी शर्मा खेल प्रतिभा अलंकरण 2025 से किया गया सम्मानित।।
बाह/लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ द्वारा अप्रतिम भदोरिया के साथ अंडर 16 भारतीय वॉलीबॉल टीम को सम्मानित किया गया।
8 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल दिवस के अवसर पर के डी सिंह बाबू स्टेडियम के सभागार में आयोजित खेल प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
थाईलैंड के नेकोन पेथोन में आयोजित हुई अंडर 16 एशियाई वालीबॉल चैंपियनशिप में जापान को हरा भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे बाह आगरा के अप्रतिम भदोरिया ने शानदार स्मेसिंग कर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए आगामी अगस्त 26 में होने वाली अंडर 17 वर्ल्ड वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम को पहली बार क्वालीफाई करा के इतिहास रच दिया।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित डॉक्टर एन डी शर्मा के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल दिवस के अवसर पर के डी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ के सभागार में एक भव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन ने अप्रतिम भदोरिया के साथ एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली पूरी टीम को अंग वस्त्र पहनाते हुए स्मृति चिन्ह देकर डॉ एन डी शर्मा खेल प्रतिभा अलंकरण 2025 से सम्मानित किया।इस अवसर बृजेश पाठक ने सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।इस अवसर पर आर पी सिंह खेल निदेशक उत्तर प्रदेश, रामानंद चौधरी महासचिव वॉलीबॉल महासंघ ,आनंदेश्वर पांडे महासचिव उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ , सुनील कुमार तिवारी महासचिव उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ ,मोहम्मद इब्राहिम कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ,के साथ प्रदेश के सभी जनपदों के वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ के सभी पदाधिकारियो की गरिमामई उपस्थिति में खेल प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह संपन्न हुआ ।बाह क्षेत्र के गांव क्वारी के मूल निवासी अप्रतिम भदोरिया को डॉक्टर एन डी शर्मा खेल प्रतिभा सम्मान 2025 से नवाजे जाने पर बाह आगरा खेल जगत के संजय मिश्रा आर एस ओ आगरा,आशुतोष नेहरू ,रमेश भदोरिया राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच ,शंकरदेव तिवारी वरिष्ठ पत्रकार,सत्य प्रकाश शर्मा, हृदय नारायण शर्मा, शरद शर्मा पूर्व कप्तान कोच ,उत्तर प्रदेश पुलिस टीम ,कर्नल गजेंद्र सिंह, कृपा नारायण शर्मा (छुट्टन), अरुण दुबे खेल अध्यापक, मुकेश शर्मा पत्रकार ,कमलेश मिश्रा, मुक्कू शर्मा ,देवेंद्र मिश्रा , अवधेश श्रीवास्तव,संजय नेहरू, अमिताभ गौतम, के पी सिंह,जितेंद्र भदोरिया, अलकेंद्र जादौन, सर्वदमन सिंह ,आदि खेल प्रेमियों उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयां दी।