
#Agra….
अपहरण के बाद हत्याः मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एसएसपी की कार्रवाई, निलंबित किए थाना प्रभारी
◾मुख्यमंत्री ने दिए थे एनएसए लगाने के निर्देश
◾थाना प्रभारी को निलंबित करने के आदेश
आगरा के एत्मादपुर के गांव धौर्रा में हुए नौ वर्षीय बालक उपदेश की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खान को एसएसपी बबलू कुमार ने निलंबित कर दिया है। बालक के परिजनों ने सलीम खान पर गंभीर आरोप लगाए थे।
शुरुआती जांच में नाम लेने के बावजूद भी निरीक्षक ने आरोपियों से पूछताछ नहीं की थी। उन्हें कुछ देर बाद ही छोड़ दिया था। इसको लेकर गांव के लोगों में आक्रोश था। मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा था। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। इससे पहले पुलिस मामले में आरोपी वाहिद, उसके चचेरे भाई अय्यूब और रिश्तेदार अरमान को गिरफ्तार कर चुकी है।