मत्स्य पालकों / मछुआरों का परीक्षण /भ्रमण कार्यक्रम हेतु ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल पर

एटा,मत्स्य निरीक्षक अनुज चौहान ने सर्वसाधारण एवं जनपद के समस्त ग्राम समाज के पट्टाधारकों को सूचित किया है कि मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की मुख्यमंत्री मत्स्य योजना, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना व उ०प्र० मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत मछली विक्रय हेतु मोपेड विद आईस बॉक्स परियोजना एवं अन्तर्राज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास प्रदर्शनी व सेमिनारों के लिए मत्स्य पालकों / मछुआरों का परीक्षण /भ्रमण कार्यक्रम हेतु ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल दिनांक 24 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 तक खोल दिया गया है। उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होगें। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट https://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है, तो संशोधित प्राविधान लागू होगें। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त / प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, द्वितीय तल, विकास भवन, एटा अथवा मोबाइल नं0-9758590909 पर किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks