
कासगंज,एडीजी द्वारा आर टी सी का गहन निरीक्षण।
अपर पुलिस महानिदेशक , आगरा जोन , आगरा , अनुपम कुलश्रेष्ठ आज यहां पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आर टी सी ) पहुंचीं और उन्होंने वहां गहन निरीक्षण किया , उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के रहने की व्यवस्था ,बैरक , भोजनालय , शौचालय आदि का निरीक्षण कर रिक्रूट सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । उन्होंने वहां बहुउद्देशीय हाल में रिक्रूटों के संग सैनिक सम्मेलन के दौरान उनकी समस्याओं और सुझावों पर विस्तृत चर्चा की । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक , कासगंज अंकिता शर्मा ,अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती , क्षेत्राधिकारी सदर आंचल चौहान , क्षेत्राधिकारी सहावर/ लाइन ,शाहिदा नसरीन सहित अन्य पुलिस अधिकारी , कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण भी किया।