
एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध जुआ खेलते हुए वायरल वीडियो के संबंध में प्रकाश में आए 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ तथा सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा अवैध जुआ खेलते हुए वायरल वीडियो के संबंध में थाना जलेसर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 322/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम में प्रकाश में आए 05 अभियुक्तों 1. उसेन पुत्र आले नवी 2. निसात पुत्र जमालुद्दीन 3. अहमद अली पुत्र इस्लाम अली 4. अख्तर पुत्र अब्दुल शहीद 5. नहीम पुत्र जमालुद्दीन निवासीगण मौ0 इस्लाम नगर थाना जलेसर जनपद एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता—
- उसेन पुत्र आले नवी
- निसात पुत्र जमालुद्दीन
- अहमद अली पुत्र इस्लाम अली
- अख्तर पुत्र अब्दुल शहीद
- नहीम पुत्र जमालुद्दीन निवासीगण मौ0 इस्लाम नगर थाना जलेसर जनपद एटा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह
- उ0नि0 नदीम अहमद
- उ0नि0 प्रदीप सिंह
- है0का0 अफरोज
- है0का0 राकेश
- का0 अनुज
- का0 शेरपाल