
एटा – सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से निरंकारी सत्संग का आयोजन सरावल के निकटवर्ती गांव में हुआ। यहाँ अलीगढ से पधारें निरंकारी संत अनिल चंद्रा ने निरंकारी भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जन्म परमात्मा की प्राप्ति के लिए मिला है। जप, तप, व्रत, संयम मानसिक शान्ती के साधन हो सकते है परन्तु आत्मिक शान्ती के लिए परमात्मा का साक्षात्कार होना अति अवश्यक है। परमात्मा कि प्राप्ति केवल तत्वदर्शी संत (सतगुरु) के द्वारा ही संभव है।
अपने उदाहरण देकर समझाया किसी वस्तु के प्रतिबिंब को बार-बार पकड़ने पर वह वस्तु हासिल नहीं होती। जब तक उस वस्तु को सही मायने में ना पकड़ा जाए। ठीक उसी प्रकार जब तक हम परमात्मा के सही जानकारी को नहीं जान पाएंगे तब तक परमात्मा को प्राप्त करना भी नामुमकिन है।
सत्संग के दौरान संचालन कर्ता ने बताया कि निरंकारी मिशन द्वारा आगरा जोन लेवल पर महिला संत समागम का आयोजन 19 जुलाई 2025 को इटावा में एन0 एच 0,19 हाईवे रोड स्थित बालाजी मंडप बैंक्विट हॉल में समय02:00 से 5:00 बजे तक आयोजित होने जा रहा है। जहां हजारों की संख्याओं में निरंकारी महिलाएं सम्मिलित होगी।